फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Tazias were laid to rest, and cries of "Ya Hussain" echoed

Ayodhya News: सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये, या हुसैन की गूंजीं सदाएं

Fri, 26 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The Tazias were laid to rest, and cries of "Ya Hussain" echoed
राठहवेली में निकले जुलूस में ‍शामिल मुस्लिम समाज के लोग।
अयोध्या। ग्रामीणांचल में दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन की याद में अकीदत और गम के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन, या हुसैन और नौहाखानी के बीच ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन




पूरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक भारी सुरक्षा के बीच ताजियों को परंपरागत रीति से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले पूरा बाजार, राजेपुर, भगवभीट, कुडर्की और बिल्हरघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों से ताजियों के जुलूस निकले, जो पूरा बाजार चौराहे पर एकत्र हुए। यहां विभिन्न अंजुमनों के ताजिए शामिल हुए और अकीदतमंदों ने नौहाखानी व मातम के जरिए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए अकीदतमंदों ने नम आंखों से ताजियों को विदाई दी। सुबह से ही घरों से ताजिए जुलूस की शक्ल में निकले। बीकापुर कस्बा, खजुरहट, तोरोमाफी, रामपुर परेई, बनकट,कोंछा,चौरे बाजार सहित दर्जनों गांवों से ताजिए कर्बला लाए गए। दोपहर बाद एक-एक कर सभी ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। मोतीगंज इलाके के कई गांवों में दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ निकाला गया। उत्तरपारा, धुंधा का पुरवा, मोतीगंज, मियांगंज, चकडढ़वा समेत विभिन्न गांवों से निकले ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए दरगाह पहुंचे। जुलूस के दौरान मातमी माहौल के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में 47 ताजिए उठे और 27 स्थानों से जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस थाना प्रभारी लालचंद सरोज के नेतृत्व में कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच देर शाम ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
महबूबगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचे गांव, दुर्गापुर, शेरवा घाट, उनियार, नूरपुर बारा सहित दर्जन भर गांव का ताजिया एक जुलूस की शक्ल में उठाया गया। नौजवानों ने 56 छुरी चलाई जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। इस दौरान सीओ अरविंद सोनकर, एसडीएम सदर, थाना इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिस की। हाफिज मोहम्मद मेराज एवं हाफिज मोहम्मद इमरान ने नातिया कलाम पेश किए। जुलूस व कर्बला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सिड़सिड़, घटौली, चितौरा, नरसड़ा, मानूडीह, अमानीगंज, चंदौरा, हाड़मऊ, महुआ, रायपट्टी, चिरौली, जगदीशपुर, ओरवा आदि 76 गांवों में रखी गई ताजिए को शांतिपूर्ण ढंग से निकालकर गमजदा माहौल में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन लगातार मुस्तैद रहा। अमानीगंज कस्बे में ताजिया जुलूस की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed