{"_id":"69e4f5d7cd992142a3037e09","slug":"the-sun-shows-its-fury-temperatures-soar-to-42-degrees-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1699023-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा
Sun, 19 Apr 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को काफी बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही काफी कम रही। सड़कों पर भी लोगों की भीड़ नहीं दिखी।
गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। सुबह और शाम को ही लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं।
बचाव के उपाय
विशेषज्ञों ने लोगों को धूप से बचाव की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। नींबू पानी, छाछ और फलों का रस पीने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। सिर ढककर निकलने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर में रहने की सलाह दी गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी दिशा से सामान्य से तेज हवाएं चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।
अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है। दिन के समय तापमान में और वृद्धि हो सकती है। लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।