फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The story of Lord Ram's return to Ayodhya will be showcased on the banks of the Saryu.

Ayodhya News: सरयू तट पर दिखेगी प्रभु राम के अयोध्या लौटने की कहानी

Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The story of Lord Ram's return to Ayodhya will be showcased on the banks of the Saryu.
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव कई मायनों में खास होने जा रहा है। सात नवंबर को मुख्य आयोजन में 30 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। वहीं, सरयू के घाटों से लेकर राम की पैड़ी और मठ-मंदिरों तक भव्य साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, पैड़ी परिसर में पहली बार दीपोत्सव का इतिहास बताने वाला शिलापट भी स्थापित किया गया है। यह शिलापट श्रद्धालुओं को दीपोत्सव की परंपरा और उससे जुड़ी धार्मिक गाथा से परिचित कराएगा।
विज्ञापन

शिलापट पर प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद दीपावली के अवसर पर अयोध्या लौटने की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथा उकेरी गई है। इसके ठीक बगल में दीप जलाने की महत्ता भी बताई गई है। इसके अलावा सरयू के घाटों पर रामकथा आधारित करीब 34 शिलापट लगाए गए हैं। इनमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया है। प्रत्येक शिलापट पर रामकथा से संबंधित चौपाई, उससे जुड़ा प्रसंग और उसका अर्थ अंकित है। साथ ही प्रसंगों से संबंधित चित्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव स्थल को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। राम की पैड़ी परिसर में दर्शक दीर्घा का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसमें 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह घाट के सुंदरीकरण का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साज-सज्जा के लिए कई संस्थाओं ने प्रस्तुतिकरण दिया है। जल्द ही थीम तय कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed