फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The selection of the first CEO will take place under the supervision of the Centre and the RSS

Ayodhya News: केंद्र व आरएसएस की निगरानी में होगा पहले सीईओ का चयन

Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The selection of the first CEO will take place under the supervision of the Centre and the RSS
राममंदिर में सीईओ के साक्षात्कार के बाद वापस राममंदिर का प्रसाद लेकर जाते पूर्व सेना के अ​धिकार
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया में केवल प्रशासनिक अनुभव ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों की दृष्टि, नेतृत्व क्षमता और विश्वसनीयता को भी प्रमुख आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के भविष्य के विकास को लेकर उनका विजन डॉक्यूमेंट, विस्तृत कार्ययोजना और ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से उनकी विशेष या असाधारण उपलब्धियों का विवरण भी मांगा गया। इसके साथ ही उनके कार्य और व्यक्तित्व के सत्यापन के लिए पेशेवर, सामाजिक या धार्मिक क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और संपर्क विवरण रेफरेंस के रूप में भी लिए गए, ताकि पृष्ठभूमि का परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, सीईओ पद के लिए अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निगरानी में लिया जाएगा। ट्रस्ट की चयन समिति पहले तीन नामों का पैनल तैयार करेगी, जिसके बाद अंतिम चयन पर केंद्र सरकार और संघ की सहमति महत्वपूर्ण होगी।
सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट ऐसे अधिकारी की तलाश में है, जो आस्था, प्रशासनिक दक्षता और संगठनात्मक क्षमता के बीच संतुलन स्थापित कर सके। इसी कारण चयन प्रक्रिया में केवल प्रशासनिक अनुभव ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, धार्मिक और सामाजिक समझ तथा दीर्घकालिक विजन को भी परखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, भविष्य में सीईओ कार्यालय में होने वाली प्रमुख नियुक्तियों और प्रशासनिक ढांचे के गठन में भी केंद्र सरकार और आरएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है।

राममंदिर में सीईओ के साक्षात्कार के बाद वापस राममंदिर का प्रसाद लेकर जाते पूर्व सेना के अधिकार

राममंदिर में सीईओ के साक्षात्कार के बाद वापस राममंदिर का प्रसाद लेकर जाते पूर्व सेना के अधिकार

राममंदिर में सीईओ के साक्षात्कार के बाद वापस राममंदिर का प्रसाद लेकर जाते पूर्व सेना के अधिकार

राममंदिर में सीईओ के साक्षात्कार के बाद वापस राममंदिर का प्रसाद लेकर जाते पूर्व सेना के अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed