{"_id":"6a5a46608d1f36295d03daa4","slug":"the-sawan-mela-will-commence-on-august-15-with-the-maniparvat-jhoolan-utsav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-154156-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 15 अगस्त को मणिपर्वत झूलनोत्सव के साथ प्रारंभ होगा सावन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 15 अगस्त को मणिपर्वत झूलनोत्सव के साथ प्रारंभ होगा सावन मेला
Fri, 17 Jul 2026 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सावन झूला मेला, कांवड़ यात्रा और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा मंडलायुक्त राजेश कुमार ने की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने को कहा गया। सावन मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होगा। कांवड़ यात्रा आठ अगस्त से, जबकि श्रावण झूला मेला 15 अगस्त को मणिपर्वत झूलनोत्सव के साथ प्रारंभ होगा। श्रावण के चार सोमवार तीन, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये अयोध्या पहुंचेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि बहराइच, गोंडा, बस्ती सहित अनेक जनपदों से लोग आएंगे। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने मार्ग चार्ट निर्धारित करने और घाटों पर बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को कहा।
पुलिस विभाग को व्यापक सुरक्षा और यातायात योजना तैयार करने को कहा गया। नगर निगम को घाटों और मेला क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई तथा जर्जर भवनों में श्रद्धालुओं के ठहराव पर रोक लगाने के निर्देश मिले। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, ओआरएस, दवाइयों और एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग को नियंत्रण कक्ष की निगरानी, पोल पर प्लास्टिक कवर और ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए। अयोध्या विकास प्राधिकरण को प्रमुख मार्गों पर प्रकाश, साफ-सफाई, साइनेज मरम्मत और सेल्फी स्थल विकसित करने को कहा गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच और दुकानों पर रेट चार्ट प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग और नगर निगम को छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित करने को कहा गया। रोडवेज को अतिरिक्त बसों, रेलवे को विशेष ट्रेनों की तैयारी तथा पर्यटन विभाग को सहायता केंद्र स्थापित करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।