फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The report was prepared in two hours, while the patients kept searching for the surgeon

Ayodhya News: दो घंटे में बना परचा, सर्जन को खोजते रहे मरीज

Mon, 02 Feb 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The report was prepared in two hours, while the patients kept searching for the surgeon
22-जिलाअस्पताल परिसर में पर्चा काउंटर पर लगी मरीज व तीमारदार की कतार।-संवाद
अयोध्या। जिला अस्पताल में सोमवार को बद इंतजामियों ने मरीजों की परेशानी खूब बढ़ाई। पंजीकरण कक्ष पर रोगियों की भीड़ उमड़ी तो परचा बनवाने में दो से ढाई घंटे तक लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद परचा बना और मरीज ओपीडी पहुंचे तो सर्जन खोजे नहीं मिले। ऐसे में व्यवस्था को कोसते हुए कई रोगी बैरंग लौटने को विवश हुए।
विज्ञापन

हमारी टीम सोमवार की सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल गई। रविवार के अवकाश के बाद अस्पताल खुला था तो रोगियों का तांता लगा मिला। परचा काउंटर पर लंबी लाइन देखी गई। इस समय तक मेडिसिन ओपीडी के कक्ष संख्या 14 में कोई चिकित्सक नहीं मिले। मौजूद प्रशिक्षुओं ने बताया कि डॉक्टर साहब आए हैं, लेकिन अभी राउंड पूरा नहीं हो सका है। कई मरीज उनके कक्ष के बाहर खड़े इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

न्यू बिल्डिंग स्थित जनरल सर्जरी ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी खाली रही। इंटर्न बैठे मिले, जिन्होंने बताया कि एक डॉक्टर साहब ओटी में हैं। वहां से आकर मरीज देखेंगे। यहां भी रोगियों की लंबी लाइन देखी गई। कुछ मरीज तो काफी देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। यहां पर बना दूसरा परचा काउंटर भी मरीजों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने सुनाई व्यथा
जाना बाजार से आईं 64 वर्षीय सुनीता रावत ने बताया कि सुबह 09:30 बजे से ही लाइन लगाए थे। खड़े-खड़े कमर मानो टेढ़ी हो गई। अब जाकर परचा बन सका है। रौनाही से आए निजामुद्दीन ने बताया कि बेटी को दिखाने के लिए आए थे। दो घंटे में परचा ही बन सका है। अब सर्जन के कमरे में आए हैं तो वह बैठे ही नहीं हैं। पहले से पता होता तो आज आते ही न। आना-जाना सब बेकार हो गया। डाभासेमर से आईं कलावती (45) ने बताया कि गर्भाशय में गांठ होने से वह परेशान हैं। कुछ दिन पहले सर्जन को दिखाया था, जिन्होंने दवाएं लिखी थीं। दोबारा दिखाने के लिए आई थीं तो डाॅक्टर बैठे ही नहीं हैं। इसी तरह अन्य मरीजों ने भी परेशानियां गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed