फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The parade will take place with pride in the police line, eight groups formed

Ayodhya News: पुलिस लाइन में शान से निकलेगी परेड, आठ टोलियां बनीं

Fri, 26 Jan 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The parade will take place with pride in the police line, eight groups formed
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन से शानदार परेड निकलेगी। इसके लिए आठ टोलियां बनी हैं। इन टोलियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल भी किया। परेड के बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार परेड के लिए बनीं आठ टोलियों में डायल 112, अग्निशमन विभाग, डीबीडीएस टीम, फील्ड यूनिट, रेडियो सेक्शन, चीता मोबाइल, वज्र दस्ता व यातायात पुलिसकर्मी अपने करतब दिखाएंगे। प्रत्येक टोली के प्रभारी बनाए गए हैं। विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही परेड में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। नौ बजे पुलिस लाइन के ग्राउंड पर परेड तैयार होगी। इसके बाद जिले के सात स्कूलों के विद्यार्थी नृत्य, गायन, नुक्कड़ नाटक समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उपनिरीक्षक रणजीत यादव समारोह में सातवीं बार उद्घोषक की भूमिका निभाएंगे। रैतिक परेड में सहायक पुलिस अधीक्षक रोहण झा प्रथम, सीओ आशीष निगम द्वितीय व उपनिरीक्षक अमीचंद सिंह तृतीय कमांडर के रूप में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी की है। अति संवेदनशील इलाकों व चाक-चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। असामाजिक तत्वों पर भी तमाम तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed