फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The number of devotees has increased 15 times in 11 years

Ayodhya News: 11 वर्षों में 15 गुना बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
The number of devotees has increased 15 times in 11 years
06- राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - ट्रस्ट
अयोध्या। रामनगरी ने बीते 11 वर्षों में आस्था, पर्यटन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐसा इतिहास रचा है , जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वर्ष 2015 में जहां अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या महज 1.54 करोड़ थी, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 23 करोड़ तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगभग 15 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2019 में राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद अयोध्या के धार्मिक पर्यटन में निर्णायक मोड़ आया। 2020 में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा। कोरोना काल को छोड़कर साल दर साल श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही। इसके बाद 2024 में जब भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो आस्था का जो सैलाब रामनगरी में उमड़ा उसने कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन

इतिहासकार डॉ़ हरिप्रसाद दुबे बताते हैं कि दीपोत्सव ने अयोध्या को विश्व पटल पर अलग पहचान दी। मंदिर निर्माण के साथ-साथ विकसित हुई आधारभूत सुविधाओं ने भी श्रद्धालुओं की संख्या को अभूतपूर्व गति दी। रामनवमी, सावन मेला, दीपोत्सव और राम विवाहोत्सव जैसे आयोजनों में हर वर्ष नए रिकॉर्ड बने। प्राण प्रतिष्ठा और उससे जुड़े आयोजनों ने अयोध्या को वैश्विक धार्मिक मानचित्र पर स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाओं से सजी रामनगरी, बढ़ा व्यापार
साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर राय के अनुसार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का सीधा असर अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। होटल, धर्मशाला, परिवहन, हस्तशिल्प, गाइड सेवा और स्थानीय व्यापार को नया जीवन मिला है। अयोध्या अब केवल तीर्थ नहीं, बल्कि एक बड़े धार्मिक-पर्यटन हब के रूप में उभर चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, घाटों का सुदंरीकरण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और डिजिटल सुविधाओं ने अयोध्या को परंपरा और आधुनिकता का संगम बना दिया है।

वर्ष- श्रद्धालुओं की संख्या
2015- 1,54,51,635
2016- 1,55,03435
2017- 1,78,32,717
2018- 1,95,63, 159
2019- 2,04,91,724
2020- 61,96,148
2021- 1,57,43,359
2022- 2,39,10,479
2023- 5,75,70,896
2024- 16,44,19,522
2025- 23,82,14,737
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed