Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The NDA is running a nationwide campaign to save democracy

Ayodhya News: लोकतंत्र बचाने के लिए देशव्यापी अभियान चला रहा एनडीए

Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The NDA is running a nationwide campaign to save democracy
जयंत चौधरी को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों और मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ लोग विभाजन की नीति के तहत काम कर रहे हैं। ऐसे लोग चुनाव आयोग, न्यायालय और सेना के पराक्रम पर भी सवाल उठाते हैं। चुनाव हारने के बाद भी वोट चोरी के आरोप लगाए जाते हैं। इन मुद्दों का मुकाबला करने के लिए गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वह गोरखपुर में आयोजित एनडीए की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा और विशाल जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ मिश्र समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के बाद उन्होंने पत्रकारों का धन्यवाद किया और गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed