फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The municipal corporation took attachment action against seven

Ayodhya News: नगर निगम ने की सात के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

Wed, 19 Mar 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
The municipal corporation took attachment action against seven

विज्ञापन
अयोध्या। गृह एवं जलकर की बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान सात लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर वसूली की गई। इन पर करीब 17 लाख रुपये बताया था। इसमें से साढ़े छह लाख रुपये की वसूली की गई। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के मार्गदर्शन में बकाया कर वसूली का अभियान चलाया गया।

इस दौरान सात बकायेदारों में से कंघी गली के अब्दुल रशीद व सहादतगंज के राकेश कुमार यादव ने पूरी धनराशि जमा कर दी। अब्दुल रशीद पर एक लाख पांच हजार 592 रुपये बकाया था, जबकि राकेश पर 99 हजार 874 रुपये बकाया था। घोसियाना निवासी मुन्नू ने 96916 रुपये बकाया के सापेक्ष 45 हजार जमा किए। लालबाग के जगदीश प्रसाद पर 6.53 लाख रुपये बकाया था। उन्होंने दो लाख रुपये जमा कराए और बाकी रकम जमा करने के लिए मोहलत मांगी। रकाबगंज के राहुल चतुर्वेदी पर दो लाख 656 रुपये बताया था। उन्होंने 90 हजार रुपये तत्काल जमा कर दिया। पालकीखाना के कुंवर कृष्ण मनूचा पर 2.94 लाख रुपये बकाया था, जिसमें से 1.25 लाख रुपये उन्होंने जमा किए।
विज्ञापन


लाजपत नगर के अधीक्षक वर्मा पर तीन लाख 37 हजार 312 रुपये बकाया है। उन्होंने बताया जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी है। कुर्की की कार्रवाई करने वाले दल में सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय एवं सौरभनाथ, कर अधीक्षक जयप्रकाश एवं विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, प्रदीप, वंदना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed