फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The model of Ram temple became the center of attraction

Ayodhya News: राम मंदिर का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 13 Dec 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The model of Ram temple became the center of attraction
20- डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में प्रद​र्शित राम मंदिर मॉडल- कॉलेज
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा कुमारी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए मॉडलों की सराहना की।
विज्ञापन


शनिवार को विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया गया राम मंदिर मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने रामायण के विभिन्न कांडों पर आधारित एक विशेष थीम तैयार की थी, जिसमें बाल कांड से लेकर लंका कांड तक की झलक प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने इस थीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित समय और संसाधनों में बच्चों ने अतुलनीय, अभूतपूर्व और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है ।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान सहित अन्य विषयों से संबंधित मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तथ्यों और ऐतिहासिक जानकारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने विषयों की व्याख्या भी आत्मविश्वास के साथ की, जिससे दर्शक काफी प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष विकास सिंह छोटू व विनोद पांडेय ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी कला और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. डी नियोगी व डॉ. उमेश चंद्र ने भी छात्रों की प्रशंसा की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed