फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The MLA inspected the preparations for Durga Puja

Ayodhya News: विधायक ने दुर्गा पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

Mon, 12 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the preparations for Durga Puja
अयोध्या। दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। विधायक ने नाका क्षेत्र में सड़क, सफाई और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। हनुमानगढ़ी के सामने खराब सड़क की मरम्मत 24 घंटे के भीतर कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों से निर्माण सामग्री हटाने और पूजा पंडालों के साथ प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को ढीले तारों को ठीक कराने की हिदायत दी, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, गगन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, अरविंद सिंह, संदीप मध्यान और आलोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed