फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The market is buzzing with colours before Holi

Ayodhya News: होली से पहले रंगों का बाजार गुलजार

Sun, 22 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with colours before Holi
09- चौक बाजार में होली का सामान खरीदते लोग - संवाद
अयोध्या। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। चार मार्च को होली मनाई जाएगी। इसे लेकर चौक बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी और आकर्षक होली उत्पादों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह दिखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में इस बार थीम आधारित पिचकारियों का जबरदस्त क्रेज है। बाहुबली की तलवार, त्रिशूल, गदा, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, बेलन, मछली और कार्टून कैरेक्टर वाली डिजाइनर पिचकारियां लोगों को खूब लुभा रही है।
विज्ञापन

युवाओं स्प्रे रंग, भूत और पुष्पाराज मास्क खरीदना पसंद कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर थीम पर बनी ब्रह्मोस, राफेल व अन्य मिसाइल पिचकारियां का बाजारों में अच्छी बिक्री हो रही है। बच्चे मोदी मास्क व चश्मा खरीद रहे हैं। होली में खाने-पीने वाले सामानों की भी खरीदारी शुरू हो गई है। नमकीन, पापड़, चिप्स और कचरी खरीद रहे हैं। बाजारों में गुझिया मेकर की जमकर बिक्री हो रही हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइडर मैन पिचकारी और मास्क की डिमांड
चाैके दुकानदार हमजा ने बताया कि त्रिशूल और गदा पिचकारी थोक में थोक में 70 से 150 रुपये के दामों में बिक रही है। सामान्य पिचकारी 10 रुपये से लेकर 500 रुपये में बिक रही हैं। स्टील पाइप 25 से 30 रुपये में मिल रहा है। हर दिन दस हजार की कमाई हो रही है। एक अन्य दुकानदार शिब्लू ने बताया कि पिचकारी 12 से 40 रुपये, बैग 130 से 190 रुपये और स्पाइडर मैन पिचकारी 270 रुपये में बिक रही है। मास्क चार से 30 रुपये और स्प्रे 30 रुपये में हैं। कपिल कुमार ने बताया कि रंग 30 रुपये से शुरू है। तलवार और कुल्हाड़ी पिचकारी 100 से 130 रुपये में बिक रही है। हर दिन 20 से 25 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है। ग्राहक हर्बल रंगों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। हरीश माखेजा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर थीम पर बनी ब्रह्मोस मिसाइल पिचकारी 400 रुपये में बिक रही है। रमजान और सहालग की वजह से अभी बाजार सामान्य है, लेकिन जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed