फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The head of the state paid tribute to the head of the royal family

Ayodhya News: प्रदेश के मुखिया ने दी राज परिवार के मुखिया को श्रद्धांजलि

Wed, 03 Sep 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The head of the state paid tribute to the head of the royal family
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और अयोध्या राज परिवार के मुखिया स्वर्गीय बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब राज सदन पहुंचे तो पूरा माहौल भावुक हो उठा। प्रदेश के मुखिया के रूप में उन्होंने अयोध्या राज परिवार के मुखिया को नमन किया।
विज्ञापन

बुधवार को उनकी तेरहवीं संस्कार में सीएम योगी पहुंचे थे। राज सदन के आंगन में उमड़े साधु-संत, जनप्रतिनिधि और आमजन की आंखें नम थीं। बिमलेंद्र मोहन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका बीते 24 अगस्त की देर रात निधन हो गया था। 25 अगस्त को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत राजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनका जाना अयोध्या ही नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। स्मृतियों को ताजा करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने सदैव धर्म, संस्कृति और समाज को सर्वोपरि माना। राम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के अनुज शैलेंद्र मोहन मिश्र व पुत्र प्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी की राज सदन में अगवानी की। सीएम योगी 7:33 पर राजसदन पहुंचे और 7:45 बजे राज सदन से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने राज सदन में मौजूद संत-धर्माचार्याें से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का प्रतीक रहा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और राज परिवार के योगदान के प्रति सम्मान अर्पित करने का संदेश भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed