फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The flag of Ram temple will be made in Ahmedabad

Ayodhya News: अहमदाबाद से बनकर आएगा राम मंदिर का ध्वज

Tue, 04 Nov 2025 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Nov 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
The flag of Ram temple will be made in Ahmedabad
34-राममंदिर का विहंगम दृश्य।-ट्रस्ट
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले विशेष ध्वज का निर्माण अहमदाबाद में किया जा रहा है। यह ध्वज जल्द ही अयोध्या पहुंच जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन




पीएम मोदी राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों और इंजीनियरों के साथ-साथ ट्रस्ट पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वह परिसर में ही स्थापित अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के लिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री 25 नवंबर को अयोध्या धाम पहुंचेंगे। सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। फिर राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में परिसर में कुल आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान फूल-माला और बिजली के विभिन्न प्रकार के लाइट से राम जन्मभूमि मंदिर को सजाया और संवारा जाएगा। इसके अलावा परिसर में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से सात से अधिक स्थानों पर भोजन और प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान जो भी अयोध्या पहुंचे, उन्हें खाने-पीने की कोई असुविधा न हो, इसके लिए भी ट्रस्ट युद्धस्तर पर लगा हुआ है। राम मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था को संभालने वाले गोपाल राव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करने के बाद राम दरबार और लक्ष्मण के शेषावतार मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं।

राव के अनुसार उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी सप्त मंदिर परकोटा के साथ रामायण के थ्री डी म्यूरल्स भी देख सकते हैं। फिर उसके बाद श्रमिकों और निर्माण एजेंसियों के कार्मिकों से मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जिस ध्वज को फहराने वाले हैं, उसका देश के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण हो रहा है। अहमदाबाद के साथ देश के कई अन्य राज्यों में भी ध्वज बन रहा है। ध्वजारोहण समारोह में 8000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न समाज के लोगों को भी बुलाया गया है। 16 नवंबर तक सभी तैयारी पूरा कर लेंगे, जो छोटी चीजें बचेंगी, वह अगले सात-आठ दिनों में हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed