फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The firm's horoscope is being investigated after its name appeared in the cough syrup syndicate

Ayodhya News: कफ सिरप सिंडिकेट में नाम आने पर खंगाली जा रही फर्म की कुंडली

Mon, 15 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The firm's horoscope is being investigated after its name appeared in the cough syrup syndicate
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। नशीले कफ सिरप सिंडिकेट की जांच के दौरान अयोध्या की एक फर्म का नाम आने पर स्टेट जीएसटी की टीम अलर्ट हो गई है। संबंधित फर्म की कुंडली खंगालने के लिए विशेष टीम लगाई गई है। यह टीम फर्म के पंजीकरण से लेकर अब तक की समस्त गतिविधियों का डाटा जुटा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कोडिनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट की जांच कर रही है। इस दौरान मुख्य आरोपियों में शामिल शुभम जायसवाल के परिजन की फर्म से दो करोड़ रुपये अयोध्या की एक कंपनी को ट्रांसफर करने के सुराग मिले हैं। आशंका है कि इन्हीं रुपयों से लैंडक्रूजर गाड़ी खरीदकर पूर्वांचल के माफिया को उपहार स्वरूप दी गई है।
विज्ञापन

इसका खुलासा होने के बाद अयोध्या जोन के राज्य कर विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को दफ्तर खुलते ही संबंधित फर्म की कुंडली खंगलवाई है। पंजीकरण के समय से लेकर अब तक हर साल के आय-व्यय, जमा किए गए कर का विवरण, दाखिल किए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर), इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) आदि की पड़ताल की जा रही है। अब तक की जांच में ही कई विसंगतियां सामने आने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया के नाम पर दिखाते हैं धाैंस फर्म संचालक मूलरूप से अंबेडकरनगर जिले के भियांव ब्लॉक के मसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने आपको पूर्वांचल के एक माफिया का करीबी रिश्तेदार बताता है। सूत्रों के अनुसार फर्म संचालक समय पर आईटीआर दाखिल नहीं करता। विलंब होने पर जब विभागीय कर्मचारी संपर्क साधते हैं तो वह उसी माफिया का हवाला देकर धौंस जमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed