{"_id":"690b63d44a6601c84b033940","slug":"the-explosion-of-a-cotton-bomb-caused-a-stir-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-137594-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सुतली बम केधमाके से मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सुतली बम केधमाके से मची हलचल
Wed, 05 Nov 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
72-हनुमानगढ़ी में घटना स्थल पर जांच करतेएडिशनल एसपी डाॅ.राजेश तिवारी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के दौरान बुधवार सुबह हनुमानगढ़ी के पास सुतली बम के धमाके से हलचल मच गई। यह बम हेलमेट के नीचे रखकर फोड़ा गया था, जिससे हेलमेट के परखचे उड़ गए। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथपांव फूल गए। जांच में यह एक नाबालिग की शरारत मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह लगभग 08:30 बजे कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा था। इस बीच हनुमानगढ़ी के पास राजद्वारा मंदिर पर तेज धमाका हुआ। लोगों ने धमाके के साथ एक हेलमेट हवा में उछलते देखा तो भयभीत हो गए। किसी अनहोनी को लेकर लोग सशंकित हो गए। इस बीच पुलिस ने सक्रियता दिखाकर उधर आ रही भीड़ को रोक दिया।
मौके पर रामजन्मभूमि थाना समेत आसपास तैनात पुलिस पहुंची तो सुतली बम का धमाका होने की पुष्टि हुई। तहकीकात की गई तो पता चला कि राहुल गुप्ता के प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग ने यह शरारत की थी। वह कोतवाली अयोध्या क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि, गनीमत रही कि पुलिस की सूझबूझ से धमाके के बाद भगदड़ नहीं मची, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग ने यह शरारत की थी, जिसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। बम निरोधक दस्ते समेत अन्य कई टीमों ने जांच करके नमूने लिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।