फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The episode of Vanagaman will appear lively and emotional

Ayodhya News: जीवंत और भावनात्मक नजर आएगा वनगमन का प्रसंग

Mon, 06 Oct 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The episode of Vanagaman will appear lively and emotional
02- रामकथा संग्रहालय की डिजाइन- संवाद
अयोध्या। रामकथा संग्रहालय में श्रद्धालुओं को रामायण युग की अनुभूति होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहल पर राम वन गमन गैलरी की पटकथा में बड़ा बदलाव किया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सुझाव पर नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। इससे वनगमन का प्रसंग पहले से कहीं अधिक जीवंत और भावनात्मक नजर आएगा।
विज्ञापन


नई पटकथा में वह दृश्य रचे जाएंगे, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का ऋषि-मुनियों से संवाद, वन में उनके चरण पड़ने की पवित्र आभा और प्रकृति के उस दिव्य परिवेश को विजुअल रूप में दर्शाया जाएगा। आगंतुकों को ऐसा लगेगा मानो वह स्वयं राम के साथ वनपथ पर चल रहे हों। रास्ते में वृक्षों की छाया है, सरयू की ध्वनि है और ऋषियों की वाणी गूंज रही है। रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि संग्रहालय में ऐसे तत्व जोड़े जा रहे हैं, जिनसे रामायण युग की अनुभूति सजीव हो उठे। संवाद, ध्वनि और प्रकाश के संयोजन से तैयार यह प्रस्तुति न केवल दर्शन कराएगी बल्कि भक्ति और भावनाओं का संगम भी रचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंपत राय के सुझाव पर श्रीराम के वन गमन के दौरान ऋषि-मुनियों से मुलाकात का दृश्य इस तरह से प्रस्तुत किया जाएगा कि वह जीवंत लगेगा। ऋषियों से श्रीराम की बात का प्रसंग ऑडियो के रूप में प्रसारित किया जाएगा। वन गमन के दौरान श्रीराम भगीरथ आश्रम, वाल्मीकि, अगस्त्य ऋषि से मिलते हैं, उनके साथ संवाद को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटकथा लिखने में ली शास्त्रीय ग्रंथों की मदद
डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि रामकथा संग्रहालय में कुल 20 गैलरी बन रही है। जिसमें से चार गैलरी पहले से ही निर्मित है, बाकी 16 गैलरियों की पटकथा तैयार हो गई है। पटकथा लिखने के लिए शास्त्रीय ग्रंथों जैसे वाल्मीकि रामायण, अध्यात्म रामायण व आनंद रामायण का संदर्भ लिया गया है। एक गैलरी में देवताओं के ध्वज के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। देवताओं के ध्वज की जानकारी के लिए आनंद रामायण का गहन अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed