फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The department was kind to selected Asha workers, keeping the rules and regulations aside.

Ayodhya News: नियम-कानून ताख पर रख चुनिंदा आशाओं पर मेहरबान रहा महकमा

Thu, 23 Oct 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The department was kind to selected Asha workers, keeping the rules and regulations aside.
अयोध्या। नियम-कानून ताख पर रखकर स्वास्थ्य महकमा चुनिंदा आशाओं पर मेहरबान रहा। किसी को उसके दावे के सापेक्ष कम भुगतान हुआ तो कोई बगैर कार्यस्थल पर उपस्थिति के ही मलाई काटता रहा। जांच में सीएचसी सोहावल में हुए इस बंदरबांट का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सीएचसी सोहावल में आशा बहुओं ने हंगामा किया था। इस दौरान ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) की भूमिका पर सवाल उठे थे, जिस पर सीएमओ ने उन्हें आरोप पत्र दिया था। इसके बाद अनियमितताओं के संकेत मिलने पर एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच कराई गई। जांच टीम ने आख्या सौंपी तो अनियमितताओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि उपकेंद्र बड़ागांव की आशा बहू कंचन यादव को जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई और सितंबर व सुरवारी की आशा बहू नीलम सिंह को अप्रैल से जुलाई तक आशा क्लस्टर बैठक रजिस्टर में बिना हस्ताक्षर के भुगतान किया गया। इसके अलावा किसी भी आशा बहू के बाउचर पर अधीक्षक व ब्लॉक लेखा प्रबंधक के हस्ताक्षर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लेम किए दावे के सापेक्ष कुछ आशाओं को अधिक तो कुछ को कम भुगतान मिला। कुछ आशाओं के भुगतान के साक्ष्य नहीं मिले। मई, 2024 के भुगतान के सापेक्ष 14 आशाओं के बाउचर जांच समिति को प्रस्तुत नहीं किया गया। जून, 2024 में 12 आशाओं के क्लेम के सापेक्ष भुगतान में भिन्नता मिली। लेप्रोसी कार्यक्रम में अधिकांश आशाओं को बिना किसी रिपोर्ट के 1050 रुपये व मलेरिया कार्यक्रम में एक हजार रुपये का भुगतान किया गया।
कुछ आशाओं को बिना एएनएम के हस्ताक्षर के भुगतान कर दिया गया। इस तरह जांच समिति ने उल्लेख किया कि चुनिंदा आशाओं को बिना कार्य व उपस्थिति के ही भुगतान करके अनुचित लाभ दिया गया, जो दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल है।
कुछ आशाओं के दावों के सापेक्ष भुगतान पर एक नजर
मजनावां की आशा बहू चंद्रावती सिंह ने अप्रैल, 2024 में 3850 रुपये का दावा किया, जिसके सापेक्ष 4050 रुपये का भुगतान हुआ। अरथर की शालिनी सिंह को 6,425 के सापेक्ष 5,125, जुलाई, 2024 में साधना सिंह को 4,675 के सापेक्ष 5,375, महोली की सरिता दुबे को 2,875 के सापेक्ष 6,750, हाजीपुर की राधिका देवी को 5,275 के सापेक्ष 4,725, अगस्त, 2024 में बड़ागांव की रिंकी गोस्वामी को 3,475 के सापेक्ष 5,255, शिवलली को 4,575 के सापेक्ष 6,775, शोभावती को 5,225 के सापेक्ष 5,825, कविता यादव को 4,050 के सापेक्ष 4,775, सितंबर 2024 में गायत्री को 4,625 के सापेक्ष 6650, अगस्त में शशि तिवारी को 4,625 के सापेक्ष 5,660, चंद्रावती सिंह को 5,525 के सापेक्ष 6,725 रुपये का भुगतान किया गया।

कई आशाओं ने दावे के सापेक्ष कम भुगतान मिलने की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई है, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. सुशील कुमार बानियान, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed