{"_id":"6ab17022bb30b4a53b044b99","slug":"the-creator-of-hanuman-ansh-sought-blessings-from-mahant-nritya-gopal-das-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159291-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमान अंश की निर्माता ने महंत नृत्य गोपाल दास से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमान अंश की निर्माता ने महंत नृत्य गोपाल दास से लिया आशीर्वाद
Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
60- महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट करतीं फिल्म हनुमान अंश की निर्माता- संवाद
अयोध्या। हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट की। इससे पहले उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। नागर ने महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात को अपने जीवन का विशेष क्षण बताया।
नागर ने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर ऐसा लगा, जैसे साक्षात हनुमान स्वरूप के दर्शन हुए हों। उनके सामने बैठकर ऐसी आध्यात्मिक शक्ति का एहसास हुआ, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास का जीवन अयोध्या की संत परंपरा और श्रीराम भक्ति से गहराई से जुड़ा रहा है।
नागर ने कहा कि आज हम जिस राम मंदिर को देख रहे हैं, उसके पीछे दशकों की साधना और संत समाज का संकल्प है। महंत नृत्य गोपाल दास का राम जन्मभूमि से जुड़े प्रयासों में अग्रणी योगदान रहा है। अनुप्रिया ने कहा कि हनुमान अंश के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को व्यापक स्तर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इस यात्रा में संतों का आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर शांतनु शुक्ल, जानकी दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।