{"_id":"67bb38f2c57071dfd209409e","slug":"the-craze-for-viewing-ayodhya-from-the-sky-has-increased-among-tourists-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-125366-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या को आकाश से निहारने के लिए पर्यटकों में बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या को आकाश से निहारने के लिए पर्यटकों में बढ़ा क्रेज
Sun, 23 Feb 2025 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अब अयोध्या धाम को आकाश से निहारने की होड़ मच गई है। पांच दिन पहले शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने के लिए लोगों का तांता लग गया है। अब तक 238 लोग हवाई सफर कर चुके हैं।
एयर सफारी नाम की कंपनी ने यहां हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू की है। यहां के बेस मैनेजर अमित ने बताया कि अभी दोपहर 12 से शाम पांच बजे के बीच यात्रियों को सैर कराई जाती है। बताया कि 19 फरवरी से इस सेवा की औपचारिक शुरुआत हुई है। उस दिन 63 लोगों ने यात्रा की थी। 20 को आठ, 22 को 118 व 23 की दोपहर दो बजे तक 49 लोग आकाश से अयोध्या को निहार चुके थे। हेलीकॉप्टर सेवा से सात मिनट की राइड कराई जाती है। एक बार में पांच यात्री सैर कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय सभी सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है। अभी एक यात्री का किराया 4,130 रुपये तय किया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि सरयू अतिथि गृह के सामने बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर उड़ता है। इसमें यात्रा करने के लिए सिर्फ ऑफलाइन बुकिंग ही होती है।