फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The challenge of lighting the orbit in 48 hours

Ayodhya News: 48 घंटे में परिक्रमा पथ को चमकाने की चुनौती

Mon, 27 Oct 2025 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
The challenge of lighting the orbit in 48 hours
63-परिक्रमा मार्ग के किनारे खुले नाले पर लगाए गई बांस बल्ली।-संवाद
अयोध्या। परिक्रमा मेला 30 अक्तूबर को 14 कोसी परिक्रमा के साथ शुरू होने जा रहा है। परिक्रमा 30 अक्तूबर की सुबह 4:50 बजे से प्रारंभ होकर 31 अक्तूबर की सुबह 4:41 बजे तक चलेगी। परिक्रमा मेले में इस बार 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती परिक्रमा पथ को 48 घंटे के भीतर सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन

प्रशासन से लेकर सफाईकर्मी तक दिन-रात जुटे हैं ताकि परिक्रमा पथ को चमकाया जा सके। कहीं गड्ढे भरे जा रहे हैं, तो कहीं बालू बिछाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ता समतल किया जा रहा है। पूरे परिक्रमा मार्ग पर बैरीकेडिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। जगह-जगह सफाई कर्मी झाड़ू लगाते और जल छिड़काव करते दिख रहे हैं। धूल-धूसरित मार्गों को संवारने के साथ ही बिजली विभाग भी पूरी सक्रियता में है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। हनुमान गुफा से लेकर सूर्य कुंड तक सड़क बन गई है, मार्ग पर बैरीकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था भी कर दी गई है। घोसियाना, जनौरा, अफीम कोठी, मीरनघाट, गुप्तार घाट मोड़ पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जहां-जहां सड़क अभी तक नहीं बन पाई है, वहीं बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं चक्रतीर्थ, प्रहलाद घाट के पास अभी कुछ स्थानों पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, इन पर बालू का छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में भी शुरू हुई तैयारी

उधर मेला क्षेत्र में भी तैयारी शुरू हो गई है। रामपथ पर ध्वनि प्रसारण यंत्र लगाए जा चुके हैं, जिनके जरिये राम भजन गूंज रहे हैं। इन ध्वनि प्रसारण यंत्रों के जरिये मेला से संबंधित जरूरी जानकारियां मेला क्षेत्र में प्रसारित की जाती हैं। मेला क्षेत्र में खोने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कारगर साबित होता है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में सफाई के लिए भी नगर निगम ने सफाई कर्मियों की फौज उतार दी है। सरयू के घाटों की भी साफ-सफाई की जा रही है।

63-परिक्रमा मार्ग के किनारे खुले नाले पर लगाए गई बांस बल्ली।-संवाद

63-परिक्रमा मार्ग के किनारे खुले नाले पर लगाए गई बांस बल्ली।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed