फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The accused of giving fake appointment letter did not get bail

Ayodhya News: फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Fri, 26 Sep 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:03 AM IST
सार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की फर्जी नौकरी दिलाने और पैसे ठगने के आरोपी अनमोल मिश्रा की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की है। आरोपी पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है।

विज्ञापन
The accused of giving fake appointment letter did not get bail

विस्तार

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 हजार रुपये हड़पने और ट्रस्ट का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोपी को न्यायालय से जमानत नहीं मिल पाई है। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुरेंद्र मोहन सहाय ने आरोपी अनमोल मिश्रा की जमानत अर्जी को निरस्त करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के अंगूरीबाग में अवनीश रेस्टोरेंट चलाता है। वहीं पर आने-जाने के कारण अनमोल मिश्रा से जान-पहचान हो गई। उसने अपने को मंदिर ट्रस्ट का कर्मचारी बताया। नौकरी दिलाने के नाम पर उनके रिश्तेदार शुभम और प्रणव पांडेय से 8,500 रुपये व कागजात ले गया। खाता खोलवाने के नाम पर 4,200 रुपये और लिए। बाद में मंदिर ट्रस्ट का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। अवनीश की तहरीर पर कांशीराम कॉलोनी निवासी अनमोल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed