फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teams from six divisions reached the quarter-finals

Ayodhya News: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं छह मंडलों की टीमें

Mon, 06 Oct 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Teams from six divisions reached the quarter-finals
21-मकबरा ​स्थित स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं ​खिलाड़ी।-सं
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित राज्य विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मकबरा स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की 700 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक मुकाबलों में मुरादाबाद, आगरा, वाराणसी, आजमगढ़, मेरठ और प्रयागराज मंडलों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को खेले गए विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में अंडर-17 वर्ग में आगरा ने कस्तूरबा को, बरेली ने अलीगढ़ को, मेरठ ने झांसी को, अयोध्या ने कानपुर को, प्रयागराज ने वाराणसी को, सहारनपुर में मुरादाबाद को, लखनऊ ने गोरखपुर को और आजमगढ़ ने बस्ती को पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में मुरादाबाद ने देवीपाटन को, अलीगढ़ ने अयोध्या को, वाराणसी ने लखनऊ को, मेरठ ने बस्ती को, आगरा ने गोरखपुर को, कानपुर ने विंध्याचल को और प्रयागराज ने बरेली को हराया।
विज्ञापन

आजमगढ़ और सहारनपुर के बीच का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। अंडर-14 वर्ग में आजमगढ़ ने प्रयागराज को, गोरखपुर ने मेरठ को, विंध्याचल ने सहारनपुर को, मुरादाबाद ने वाराणसी को, आगरा ने अलीगढ़ को और प्रयागराज ने लखनऊ को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार नाथ ने किया। राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार, पार्षद राजू गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, विनोद सिंह और नमिता मौजूद रहीं।

21-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।-सं

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed