अयोध्या। राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सीनियर बैच के छात्र-छात्राओ ने प्रथम बैच के नए साथियों को फ्रेशर पार्टी देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजित समारोह में प्राचार्य डॉ. विजय पुष्कर ने कहा कि आप चिकित्सक बनने की दिशा में प्रथम पायदान पर हैं। चिकित्सक का उद्देश्य धन कमाना नहीं बल्कि गरीब, असहाय व दिव्यांग के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करना है।
उन्होंने उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के गुर सिखाते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी चिकित्सक के धर्म का पालन करते हुए आगे बढ़ें जिससे इस मेडिकल कॉलेज के साथ आपके माता-पिता का भी नाम रोशन हो। इस दौरान डॉ. उपेंद्र सिंह डॉ. माधुरी गौतम, डॉ. शैलेश यादव, डॉ. पीएस त्रिपाठी, डॉ. केशव गोस्वामी, डॉ. तुलसी राम, डॉ. अनुज मिश्र, डॉ. हेमंत, डॉ. मनीषा यादव, डॉ. करण आनंद, डॉ. विकास मिश्र व डॉ. निशा सचान मौजूद रहीं।