फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Taj group's hotel will be connected to the ring road

Ayodhya News: रिंग रोड से जुड़ेगा ताज समूह का होटल

Sun, 20 Apr 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Apr 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Taj group's hotel will be connected to the ring road
अयोध्या। रामनगरी में ताज समूह का होटल आकार ले रहा है। यह अयोध्या का पहला फाइव स्टार होटल होगा। होटल को लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड बनाने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को दी गई है। दूसरे चरण में होटल को रिंग रोड से भी जोड़ने के लिए सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है, जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजे जाने की तैयारी है। ताज होटल से राम मंदिर की दूरी मात्र 14 किमी होगी। राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2023 में अयोध्या में जहां पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए थे, वहीं 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।
विज्ञापन

पिछले साल अयोध्या में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। रामनगरी में तेजी से बढ़ते पर्यटन को देखते हुए बड़े-बड़े होटल समूह की नजर अयोध्या पर है। इसी क्रम में ताज समूह फाइव स्टार होटल बना रहा है। देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने इसके लिए सॉलिटेयर ग्रुप के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज समूह का होटल 7.2 एकड़ में महिला पाॅलीटेक्निक सहादतगंज के पास निर्मित हो रहा है। इसमें 300 कमरे व 29 लग्जरी विला होंगे। होटल में जिम, स्वीमिंग पुल व बच्चों के लिए क्लब भी होगा। आयोजन व समारोहों के लिए होटल में 34 हजार वर्गफीट में विशाल बैंक्वेट स्पेस होगा। होटल तक श्रद्धालुओं व पर्यटक आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए एप्रोच रोड बनाई जाएगी। पहले चरण में एप्रोच रोड के जरिए होटल को लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से कनेक्ट किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में रिंग रोड से भी होटल को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed