फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sweep campaign team will also provide voter ID

Ayodhya News: वोटर आईडी भी उपलब्ध कराएगी स्वीप अभियान की टीम

Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sweep campaign team will also provide voter ID
अयोध्या। अद्भुत अयोध्या स्वीप अभियान की टीम सभी ग्राम पंचायतों में सर्वे करेगी। इसके जरिये यह जानने का प्रयास होगा कि मतदान के लिए अपेक्षित आयु पूरी कर चुके सभी लोगों के मतदाता पहचान पत्र बन गए हैं या नहीं। इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि जिनके पहचान पत्र बन गए हैं, उन्हें मिले या नहीं। वोटर आईडी प्राप्त न होने की स्थिति में एसडीएम कार्यालय से समन्वय स्थापित करके तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन



सीडीओ और स्वीप अभियान के प्रभारी अधिकारी ऋषिराज ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि वर्ष 2019 के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के मतदान प्रतिशत से तुलना की जाए। पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची से लोकसभा निर्वाचन की वर्तमान मतदाता सूची का मिलान भी कराया जाए।
विज्ञापन


बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की अलग से टीमें बनाकर घर-घर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाए। पहली अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल न हाें, उनका नाम शामिल कराने के लिए मौके पर ही फॉर्म भरवाया जाए। मूल निवास स्थान से बाहर रहने वाले वोटरों से उनके परिवार के माध्यम से बात करके उन्हें मतदान करने आने के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed