फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Swachh Survekshan Team Arrives in Ayodhya; Sanitation Arrangements in the 'City of Ram' to be Assessed for 20 Days

Ayodhya News: स्वच्छता सर्वेक्षण टीम पहुंची अयोध्या, 20 दिनों तक परखी जाएगी रामनगरी की सफाई व्यवस्था

Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan Team Arrives in Ayodhya; Sanitation Arrangements in the 'City of Ram' to be Assessed for 20 Days
अयोध्या। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत केंद्रीय मूल्यांकन टीम अयोध्या पहुंच गई है। यह टीम अगले 15 से 20 दिनों तक शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जमीनी स्तर पर आकलन करेगी। नगर निगम प्रशासन ने इस बार अयोध्या को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा है। टीम रामपथ, प्रमुख घाटों, मंदिर क्षेत्र, बाजारों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

सर्वेक्षण में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था जैसे प्रमुख आधार शामिल हैं। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सीवर और नालियों की स्थिति और कूड़ा वाहनों की नियमितता भी जांची जाएगी। टीम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी राय भी जानेगी। मूल्यांकन के दौरान घरों और दुकानों तक पहुंचकर यह परखा जाएगा कि लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की जानकारी है या नहीं।
विज्ञापन

सर्वे टीम व्यावसायिक क्षेत्रों, फुटपाथों, पेयजल व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता का भी निरीक्षण करेगी। इसके अलावा नगर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण और प्रबंधन की प्रक्रिया को भी परखा जाएगा। टीम व्यावसायिक क्षेत्रों, फुटपाथों और पेयजल व्यवस्था की स्वच्छता का भी निरीक्षण करेगी। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और नगर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण व प्रबंधन की प्रक्रिया को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण में सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, शिकायत निस्तारण और खुले में कूड़ा फेंकने की स्थिति पर अंक दिए जाएंगे। जनसहभागिता और घाटों की स्वच्छता भी रैंकिंग के महत्वपूर्ण आधार होंगे। नगर निगम प्रशासन सर्वेक्षण को लेकर अलर्ट मोड पर है। टीम आते ही निगम के अधिकारी शहर सफाई व्यवस्था बेहतर करने में लग गए हैं। कूड़ा प्वाइंट हटाने, नियमित सैनिटाइजेशन और सफाई कराने के लिए सुपरवाइजरों को वार्डवार निगरानी रखने व व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान दिलाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। शहर के प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चला जा रहा है।

इनसेट-
लगातार सुधर रही अयोध्या की स्वच्छता रैंकिंग
पिछले चार वर्षों में स्वच्छता के पैमानों पर लगातार अयोध्या में सुधार दर्ज किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम अयोध्या ने स्टेट रैंकिंग में 28वां स्थान प्राप्त किया था, जो पहले 100वें स्थान पर था। वर्ष 2024-25 में नगर निगम को कुल 12,500 अंकों में से 9,291 अंक मिले थे, जो करीब 74 फीसदी थे। वर्ष 2023 में नगर निगम को 73 प्रतिशत अंक मिले थे और रैंकिंग 100वीं रही थी। वर्ष 2022 के सर्वेक्षण में नगर निगम को 53 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे और उसकी रैंकिंग 120वीं थी, जबकि वर्ष 2021 में अयोध्या नगर निगम 158वें स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed