{"_id":"6a8f2dd71ecb5ab435028484","slug":"support-for-the-supreme-courts-order-regarding-offerings-at-the-banke-bihari-temple-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157302-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन
Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
आचार्य देव मुरारी बापू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु आचार्य देवमुरारी बापू ने वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे को निर्धारित दानपात्र में डालने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन किया है। उन्होंने अयोध्या में कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से दी जाने वाली धनराशि का पारदर्शी हिसाब होना चाहिए।
बांके बिहारी मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो व्यवस्था दी है, उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भी श्रद्धालुओं के चढ़ावे को निर्धारित दानपात्र में जमा कराने और उसकी आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। देवमुरारी बापू ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों से संस्थान की आय-व्यय और दान की राशि का लेखा-जोखा मांगा था।
उनके मुताबिक, कानूनी माध्यम से जानकारी मांगने पर संस्थान की ओर से यह कहते हुए जानकारी देने से इनकार किया गया कि वह निजी ट्रस्ट है। देवमुरारी बापू ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े सभी ट्रस्टों की संपत्तियों, आय के स्रोत और चढ़ावे की राशि की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। (संवाद)