फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sugar and electrolyte tests have begun, but many tests are still stalled

Ayodhya News: शुगर और इलेक्ट्रोलाइट जांच शुरू, कई जांच अब भी ठप

Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sugar and electrolyte tests have begun, but many tests are still stalled
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में शुगर, इलेक्ट्रोलाइट जैसी आंशिक जांच ही शुरू हो गई है। हालांकि खून की जांच अब भी पटरी पर नहीं आ सकी है। ऐसे में रोगी निजी केंद्रों पर अपनी जेब ढीली करवाने को विवश हैं। मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब दो-तीन माह से खून की कई महत्वपूर्ण जांच ठप है। इसके पीछे रीजेंट्स, कंट्रोल और कैलिब्रेटर की अनुपलब्धता का दावा किया है। अमर उजाला ने तीन मई से मशीन खराब, रोगी परेशान अभियान चलाया। इसके तहत ईईजी, एबीजी, ट्रॉप-आई, थायराइड, शुगर, इलेक्ट्रोलाइट समेत एक दर्जन से अधिक जांच ठप होने की बात उठाई गई। मामला सुर्खियों में आया तो उच्चाधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लिया। इस बीच शुगर और इलेक्ट्रोलाइट जांच शुरू हो गई। जबकि, आईसीयू में एबीजी जांच भी होने लगी है, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रोगियों को अब भी निजी केंद्र पर ही जाना पड़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को थायराइड, विटामिन डी, विटामिन बी-12, एंटी सीसीपी, सीआरपी, आरएफ जैसी कई महत्वपूर्ण जांच ठप बताई गई। काफी संख्या में आए मरीजों को अस्पताल से आधी-अधूरी जांच करके निजी केंद्र पर भेज दिया गया, जहां उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ी। इनसेट चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे प्राचार्य और विभागाध्यक्ष पिछले करीब दो-तीन माह से खून जांच संकट लगातार बरकरार है। इसके स्थायी निस्तारण के बजाय प्राचार्य और विभागाध्यक्ष चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे हैं। बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष कई जांच के आवश्यक रीजेंट्स, कंट्रोल व कैलिब्रेटर की अनुपलब्धता का अब भी दावा कर रहे हैं, जबकि प्राचार्य रीजेंट्स की उपलब्धता का राग अलाप रहे हैं। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि एक-एक करके जांच सेवा बहाल कराई जा रही है। लापरवाही को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed