Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students gave presentation on Rishi Bodhotsav festival

Ayodhya News: ऋषि बोधोत्सव पर्व पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

Sun, 15 Feb 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Feb 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Students gave presentation on Rishi Bodhotsav festival
अयोध्या। महाशिवरात्रि के अवसर पर आर्य समाज जमुनिया बाग के परिसर में ऋषि बोधोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को सच्चे शिव का बोध हुआ था। इस कारण आर्य समाज में यह दिवस विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य एवं ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया और वैदिक उपदेश दिए। सांस्कृतिक संध्या में आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भजन, लोकगीत, वैदिक समूह नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत होली लोकनृत्य और सर्वधर्म सद्भाव नाटिका और राजकरण वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों का नाटक सच्चे शिव की खोज मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार मिश्र, प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह, आर्य समाज के प्रधान हिमांशु त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed