{"_id":"6b01da875a0c696a7b02cdf7","slug":"station-being-decked-up-to-welcome-the-ayodhya-cantt-janakpur-dham-express-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163582-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस के स्वागत को सज रहा स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस के स्वागत को सज रहा स्टेशन
Sat, 21 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
23--अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम शशा
अयोध्या। रामनगरी से जनकपुरधाम के बीच शुरू होने जा रही अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस के स्वागत की तैयारियां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जोर-शोर से चल रही हैं। 23 नवंबर को प्रस्तावित शुभारंभ समारोह के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। यात्री सुविधा केंद्र के पास भव्य मंच बनाया जा रहा है। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अतिथियों के मंच तक पहुंचने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था भी की गई है।
अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम (नेपाल) तक चलने वाली इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। इसी क्रम में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी समारोह आयोजित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, इनके आगमन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। समारोह का समय भी निर्धारित नहीं हुआ है।
स्टेशन परिसर को समारोह के अनुरूप सजाया जा रहा है। अतिथियों के बैठने के लिए मंच के आसपास कुर्सियां लगाई जा रही हैं। संत-महंतों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन को फूलों से सजाने के साथ ही मंच पर आवश्यक तकनीकी इंतजाम भी किए जा रहे हैं। सभी तैयारियां वीवीआईपी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
संभावित वीवीआईपी आगमन और समारोह में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार को रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता, मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, अतिथियों के आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के लिए मांगी गई अतिरिक्त फोर्स
कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ के 150 और जीआरपी के 100 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 80 अतिरिक्त जवानों की मांग की गई है।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्र, स्टेशन अधीक्षक वीके चौबे, आरपीएफ प्रभारी नीरव मिश्र, जीआरपी प्रभारी अजय वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।