फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State level children's sports competition will be held after 25 years

Ayodhya News: 25 साल बाद होगी राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

Sun, 01 Mar 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
State level children's sports competition will be held after 25 years
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता इस वर्ष अयोध्या में आयोजित की जा रही है। जिले को लगभग 25 वर्षों बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पहले अयोध्या ने वर्ष 2001-02 में यह आयोजन किया था।
विज्ञापन

तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च के मध्य डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर में होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ नौ मार्च को किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से करीब पांच से छह हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पूर्व में यह आयोजन 19 से 21 फरवरी के बीच प्रस्तावित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, योग, टेबल टेनिस और बैटमिंटन जैसे खेल शामिल हैं। कुश्ती, योगासन, जूडो, एथलेटिक्स, दौड़, रस्सीकूद, भाला फेंक व कबड्डी भी आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाएं ही इसमें प्रतिभाग करेंगे। प्राथमिक स्तर (छह से 11 वर्ष) एवं पूर्व माध्यमिक स्तर (11 से 14 वर्ष) के विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रतिभागियों की अंतिम सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित हजारों छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें 14 से अधिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed