फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special campaign launched for voters

Ayodhya News: मतदाताओं के लिए चलाया गया विशेष अभियान

Sun, 18 Jan 2026 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Special campaign launched for voters
32- मतदाताओं के लिए चलाए गए विशेष अ​भियान का निरीक्षण करते मंडलायुक्त राजेश कुमार व अन्य- सूचना
अयोध्या। जिले में मतदाताओं के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिन नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में नही जुड़ पाया है, उनका नाम मौके पर जोड़ने की कार्रवाई की गई। नया नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों का फार्म-छह भरवाया गया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने बूथों का निरीक्षण कर अभियान की हकीकत परखी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया था। विशेष अभियान रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चलाया गया। मतदाताओं के समक्ष बूथ लेवल अधिकारियों ने डुप्लीकेट सूची को पढ़कर सुनाया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ चंद्रशेखर, मंडलायुक्त राजेश कुमार व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया अभियान की प्रगति देखी।
विज्ञापन

मतदाता सूची में फोटो का निरीक्षण करते हुए चंद्रशेखर ने बीएलओ को समस्त खराब व अस्पष्ट निर्वाचक के फोटो को बीएलओ एप के माध्यम से भरकर सही करने और एएसडी सूची की बीएलओ को पुनः जांच करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा विशेष अभियान की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाया। केंद्रों पर उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्र जायजा लेने पहुंचे। बीकापुर विस क्षेत्र में भारती इंटर कॉलेज के चार बूथों और गोसाईगंज विस क्षेत्र के रामनगर में तीन बूथ मगारी, बरहुपुर, गंगापुर रामऊपुर के बूथों का औचक निरीक्षण किया। जहां सभी बीएलओ मौजूद रहे। वहीं बीकापुर बीडीओ अखिलेश मिश्र ने ग्राम पंचायत चवरढार, सरेसर देवकली, ढेमा शिवबक्सराय नंदूपुर, सोहल सलोनी, कुढ़ा, भारती इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया। मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय सागर में बीएलओ ने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। नए पात्र मतदाताओं के लिए प्रारूप -6 के साथ घोषणा पत्र, संशोधन को प्रारूप -8, एवं विलोपन के लिए प्रारूप -7 के लगभग एक दर्जन फॉर्म भी भराए गए।

जनप्रतिनिधियों ने किया बूथों का निरीक्षण
अयोध्या। मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के विभिन्न मतदान बूथों का भ्रमण कर पात्र युवाओं से संवाद किया और नव मतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाने की प्रक्रिया को गति दी। हसनू कटरा और मनूचा विद्यालय स्थित बूथों पर पूर्व सांसद ने स्वयं मौजूद रहकर नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। वहीं नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी अयोध्या विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति रही। बूथ पर लोगों को लिस्ट दिखाई जा रही है। राजनीतिक दलों से भी बैठक कर बीएलओ व बीएलए को मौजूद रहने को कहा है। सभी लोग अपने नाम चेक कर रहे हैं, जिनका नाम नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed