{"_id":"69a1be55e1db8e73f50ffc74","slug":"soni-of-ayodhya-won-gold-in-long-jump-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-144097-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लंबी कूद में अयोध्या की सोनी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लंबी कूद में अयोध्या की सोनी ने जीता स्वर्ण
Fri, 27 Feb 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
15-डाभासेमर स्टेडिय में प्रथम राज्य स्तरीय इंडोर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ मे
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय इंडोर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की आवाजाही, वार्म-अप करते एथलीट और दर्शकों की मौजूदगी बनी रही।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 200 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जिला एथलेटिक्स संघ अयोध्या के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जाएगा, जो भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
आयोजन सचिव परमेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन 11 स्पर्धाएं कराई गईं। गोला फेंक पुरुष वर्ग में उत्कर्ष राजपूत (शाहजहांपुर) प्रथम, पुष्पेंद्र (अलीगढ़) द्वितीय और संदीप वर्मा (गाजीपुर) तृतीय रहे। लंबी कूद पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र (बस्ती) ने स्वर्ण, सौरभ कुमार (अलीगढ़) ने रजत और अमित सिंह (रामपुर) ने कांस्य पदक जीता। महिला लंबी कूद में शिखा (आगरा) और मोनिका (मेरठ) ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-20 बालक लंबी कूद में अभिषेक यादव (इटावा) प्रथम रहे, जबकि गोला फेंक में आशीष सिंह (शाहजहांपुर) ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में अयोध्या की सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। उनके स्वर्ण जीतते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और साथी खिलाड़ियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में रूबी (आगरा) प्रथम रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना गौरव की बात है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला संघ भविष्य में और बड़े खेल आयोजनों के लिए भी पूरी क्षमता के साथ तैयार है। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी केके मिश्रा, मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, सह आयोजन सचिव रोहित त्रिपाठी तथा निर्णायक मंडल के अन्नू कुमार, एचके. गुप्ता, गौरव सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।(संवाद)