{"_id":"6aa83f9ee19f33586500f0f4","slug":"son-beat-up-his-parents-after-being-told-not-to-drink-alcohol-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शराब पीने से मना किया तो बेटे ने माता-पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शराब पीने से मना किया तो बेटे ने माता-पिता को पीटा
Tue, 15 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शराब पीने से मना करने पर बेटे ने माता-पिता की डंडे से पिटाई कर दी। मामले में कोतवाली अयोध्या पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहतरिम नगर निवासी चंद्रदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की रात करीब एक बजे वह और उनकी पत्नी चंपा देवी घर पर सो रहे थे।
इसी दौरान उनका बेटा रामदुलारे एक दोस्त के साथ घर में शराब पी रहा था। दोनों ने शराब पीने से मना किया तो रामदुलारे गाली देने लगा और डंडे से माता-पिता को पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मारपीट में चंपा देवी के दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि चंद्रदेव के बाएं हाथ में गंभीर चोट और अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों ने मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया।