{"_id":"6af60cc644948870b400d328","slug":"sidsid-emerges-as-champion-in-sports-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-162892-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खेल प्रतियोगिता में सिड़सिड़ चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खेल प्रतियोगिता में सिड़सिड़ चैंपियन
Fri, 13 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। विकासखंड मिल्कीपुर के परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर खेल प्रांगण में हुई। इसमें सिड़सिड़ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि इनायत नगर की टीम उपविजेता रही। विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। जूनियर बालिका कबड्डी में कुरावन प्रथम रहा, बालक वर्ग में कुचेरा ने जीत हासिल की। प्राथमिक बालिका कबड्डी में कुरावन और बालक वर्ग में किनौली प्रथम रहे। जूनियर खोखो बालक वर्ग में टिकरा और बालिका वर्ग में सारी ने पहला स्थान पाया।
अभय शंकर ने 21 मीटर चक्का फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में अंश और जूनियर स्तर की 200 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम रहे। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार सिंह, उदय राज व अन्य ने किया। (संवाद)