फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ram Janmotsav celebrated with great pomp in the presence of Jiyar Swami

Ayodhya News: जियर स्वामी के सान्निध्य में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव

Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmotsav celebrated with great pomp in the presence of Jiyar Swami
20 -राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जियर स्वामी - संगठन - फोटो : बिरसिंहपुर का 100 बेड अस्पताल।
अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जियर स्वामी महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम का विधिवत शृंगार, पूजन और आरती कर जन्मोत्सव का उत्सव मनाया। पूरे परिसर में रामनाम की गूंज और भक्ति का वातावरण ऐसा था, मानो स्वयं अयोध्या त्रेतायुग की स्मृतियों में जीवंत हो उठी हो।
विज्ञापन


जियर स्वामी ने इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इस पावन पर्व में सहभागी बनने से पूरे परिवार पर भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, जिन पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है, वही इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बन पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि 28 मार्च को सुबह 10 बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से आए संत-महात्मा धर्म के महत्व पर अपने विचार रखेंगे। रात में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, कमलेश सिंह सहित कई लोग दिन-रात जुटे हुए हैं। पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्री अयोध्यानाथ स्वामी के निर्देशन में संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed