{"_id":"6a00bfffbd5a1c383f00122e","slug":"shivani-passes-intermediate-examination-by-writing-with-her-feet-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-149194-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शिवानी ने पैरों से लिखकर पास की इंटरमीडिएट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शिवानी ने पैरों से लिखकर पास की इंटरमीडिएट परीक्षा
Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
आगे की पढ़ाई के लिए शिवानी को भरोसा दिलाते विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रुदौली की दिव्यांग छात्रा शिवानी राजपूत ने पैरों से लिखकर इंटरमीडिएट परीक्षा 60 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। उनकी इस प्रेरणादायी उपलब्धि के बाद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने उनकी उच्च शिक्षा का पूरा जिम्मा उठाया है। यह उनके सिविल सेवा में जाने के सपने को साकार करने में मदद करेगा।
महर्षि वाल्मीकि वार्ड निवासी धर्मराज लोधी की पुत्री शिवानी ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता हासिल की। वह जीजीआईसी इंटर कॉलेज रुदौली की छात्रा हैं। उनकी लगन और मेहनत ने साबित कर दिया कि शारीरिक चुनौतियां बाधा नहीं बन सकतीं। शिवानी की उपलब्धि की खबर मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव उनके घर पहुंचे। उन्होंने छात्रा और उसके परिवार से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि शिवानी पूरे क्षेत्र और समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने शिवानी के सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करने के सपने को पूरा करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी लिया जिम्मा
विधायक ने शिवानी की उच्च शिक्षा की पूरी व्यवस्था कराने की घोषणा की। उनका दाखिला श्रीकृष्ण आरटीएस कॉलेज नरौली में कराया जाएगा। इसके साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।