फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seven-hour power cut disrupts infrastructure

Ayodhya News: सात घंटे की बिजली कटौती से बेपटरी रहीं व्यवस्थाएं

Tue, 20 Jan 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 20 Jan 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Seven-hour power cut disrupts infrastructure
15-नियांवा क्षेत्र में मरम्मत कार्य में जुटे बिजलीकर्मी।-बिजली निगम
अयोध्या। शहर के नियांवा बिजली उपकेंद्र में मरम्मत और शिफ्टिंग कार्यों की वजह से मंगलवार को सात घंटे तक बिजली कटौती रही। इस दौरान लगभग छह हजार बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम ने मंगलवार की सुबह 10 बजे से क्षेत्र में बिजली कटौती सूचना सार्वजनिक की थी। तय समय से लगभग आधा घंटा विलंब से बिजली गुल हो गई। कुछ उपभोक्ताओं ने विकल्प दुरुस्त रखा था, लेकिन सूचना से अनजान लोगों को तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ा। नियांवा निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि फोटो काॅपी आदि की उनकी दुकान है। लंबी कटौती से इन्वर्टर बैटरी डिस्चार्ज हो गई और दुकानदारी चौपट हो गई।
विज्ञापन

मछली मंडी के निकट रहने वाले आशुतोष पांडेय ने बताया कि लंबी कटौती से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। घरेलू कामकाज बाधित हुए। साइबर कैफे संचालक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि लंबी कटौती की जानकारी उन्हें नहीं थी। दो घंटे में ही कंप्यूटर बंद करने पड़े, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ। सीमा कसौधन ने बताया कि बिजली कटौती की वजह से शाम को घरेलू कामकाज निपटाना पड़ा। इस वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंडी का मौसम होने से थोड़ी राहत जरूर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान रहे। अवर अभियंता पवन यादव ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण की जद में आ रहे ट्रांसफार्मर, केबल आदि हटाने व आरडीएसएस के तहत कई मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 05:30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed