फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seeing the train coming towards him, the young man saved his life, his bike was blown to pieces.

Ayodhya News: ट्रेन को अपनी ओर आता देख युवक ने बचाई जान, बाइक के उड़े परखचे

Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seeing the train coming towards him, the young man saved his life, his bike was blown to pieces.
गोसाईगंज (अयोध्या)। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर बृहस्पतिवार देरशाम गोसाईगंज कटहरी रेलवे स्टेशन के बीच किमी. संख्या 926/26 पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। उक्त रेल खंड पर एक बाइक सवार रेल लाइन पार कर रहा था कि अचानक उसकी बाइक खराब हो गई। बाइक स्टार्ट करने के लिए उसने काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से अयोध्या कैंट की ओर रन थ्रू जा रही ट्रेन 15168 (ओखा गुवाहाटी) के आने का संकेत हो गया। युवक ने ट्रेन को अपनी ओर आते देखा तो उसके होश पाख्ता हो गए और उसने किसी तरह बाइक को छोड़ कर अपनी जान बचाई। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक चकनाचूर हो गई और ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। चालक ने मामले से गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्रा को अवगत कराया तब जाकर ट्रैक क्लीयर हुई और ट्रेन आगे की ओर रवाना हो सकी। अकबरपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात दरोगा दलबीर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि बाइक किसकी है, इसका पता किया जा रहा है। मामले में अभी तक कोई लिखा पड़ी नहीं हुई है। जानकार बताते हैं कि बीते साल भी उसी अंडर पास में कमी होने की वजह से उसी जगह पर दो युवकों की जान चली गई थी। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed