फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Secondary teachers union gave memorandum regarding salary

Ayodhya News: वेतन को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

Mon, 03 Feb 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers union gave memorandum regarding salary
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ़ पवन कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शिक्षक अपार आईडी बनाने का कार्य पूरी तन्मयता से कर रहे हैं। इसके बावजूद भी अपार आईडी का कार्य शत प्रतिशत तत्काल पूरा किया जाना संभव नही है।
विज्ञापन

कार्य में देरी के कारण सभी विद्यालयों का वेतन रोका जाना न्याय संगत नही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी का कार्य 60 प्रतिशत हो गया है उनका वेतन निर्गत कर दिया जाए। जिन विद्यालयों में प्रगति धीमी है उनको जल्द से जल्द लक्ष्य प्राप्त करने को निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

ज्ञातव्य हो कि शासन में छह फरवरी को अपार आईडी की प्रगति को लेकर समीक्षा होनी है। ज्ञापन सौंपने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, प्रधानाचार्य सरोज द्ववेदी, डॉ़ रंजीत वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed