फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Secondary Sanskrit Board exams to begin from February 19

Ayodhya News: 19 फरवरी से शुरू होंगी माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 20 Jan 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 20 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Secondary Sanskrit Board exams to begin from February 19
12 स्वर्ग द्वार स्थित रघुवर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन - फाइल फोटो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने परीक्षा के लिए माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक होगी। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय पाली में केवल उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें दो संस्कृत विद्यालय और छह एडेड विद्यालय शामिल हैं। जिले में कुल 40 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इनमें पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) के 1181 छात्र, उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) के 1108 और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) के 982 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा 19 फरवरी को सभी वर्गों के लिए अनिवार्य संस्कृत विषय से परीक्षा शुरू होकर 28 फरवरी को योग, चित्रकला, लेखाशास्त्र, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और इतिहास पुराण व संस्कृति की परीक्षा पर खत्म होगी। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले आठ परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई हैं, जिसमें छह माध्यमिक एडेड विद्यालयों को परीक्षा के लिए केंद्र चिह्नित किया गया है। जो यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बने हैं। इसके अलावा दो संस्कृत विद्यालयों की सूची भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed