{"_id":"6a3979911f68d89a1407b8ce","slug":"schools-to-reopen-for-classes-from-the-25th-teachers-busy-with-preparations-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-152327-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पढ़ाई के लिए 25 से खुलेंगे स्कूल, तैयारी में जुटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पढ़ाई के लिए 25 से खुलेंगे स्कूल, तैयारी में जुटे शिक्षक
Mon, 22 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
04 - कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर में साफ-सफाई करते कर्मी - संवाद
अयोध्या। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के 1791 परिषदीय विद्यालय 25 जून से फिर से खुलेंगे। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 24 जून तक साफ-सफाई, कक्षाओं को व्यवस्थित करने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षक मौजूद हैं। वे स्कूलों को नए सत्र के लिए तैयार कर रहे हैं। टूटी मेज-कुर्सियों की मरम्मत की जा रही है। पुस्तक वितरण की तैयारी भी चल रही है। नामांकन अभियान को लेकर भी गतिविधियां तेज हैं। कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर के प्रधानाध्यापक रविंद्र विक्रम ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। कहा कि कक्षाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो। 25 जून से विद्यालय खुलने के साथ ही नियमित पढ़ाई शुरू होगी। नए नामांकन, उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान रहेगा।