फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sample of physical harassment accused taken for DNA testing

Ayodhya News: डीएनए जांच के लिए दुष्कर्म के आरोपी का लिया सैंपल

Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sample of physical harassment accused taken for DNA testing
अयोध्या। थाना खंडासा क्षेत्र में दलित किशोरी से हुए दुष्कर्म के चर्चित मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध आरोपी शहबान का डीएनए जांच के लिए रक्त नमूना बुधवार को लिया गया है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम की अनुमति से डॉ. डीएन द्विवेदी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने मंडल कारागार में जाकर नमूना लिया है। नमूने को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा जाएगा। इसके पहले मामले के विवेचना अधिकारी सीओ श्रेयश त्रिपाठी ने जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त शहबान के रक्त नमूना लेने की अनुमति के लिए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग से नामित चिकित्सक के साथ मंडल कारागार जाकर अभियुक्त शहबान का नमूना लिया गया। नमूने की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही में तेजी दिखाई पड़ सकती है। मामले में आरोपी शहबान छह सितंबर से मंडल कारागार में निरुद्ध है। फरार चल रहे दूसरे आरोपी मानू को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। विवेचक ने आरोपी मानू के न्यायिक रिमांड की मांग की, जिस पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed