फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sadhus and saints left for Bihar with river water

Ayodhya News: नदियों का जल लेकर बिहार रवाना हुए साधु-संत

Fri, 16 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sadhus and saints left for Bihar with river water
अयोध्या। विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले सहस्त्र शिवलिंग के लिए विभिन्न तीर्थ नदियों का जल लेकर अयोध्या के साधु-संत बिहार के कैथोलिया गांव रवाना हुए। महावीर स्थान न्यास समिति पटना के तत्वावधान में 120 एकड़ में बन रहे विराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा सहस्त्र शिवलिंग 17 जनवरी को स्थापित होने जा रहा है। यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम से लगभग 45 दिनों में सड़क मार्ग से बिहार के पूर्वी चंपारण के कैथोलिया गांव पहुंचा है। अमावा राम मंदिर के व्यवस्थापक पंकज कुमार की अगुवाई में गंगोत्री, मानसरोवर, हरिद्वार, प्रयाग, कावेरी, यमुनोत्री, वाराणसी, नारायणी व सरयू का जल लेकर साधु-संतों समेत करीब 100 लोग रवाना हुए। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र नदियों के जल का पूजन भी किया गया। जल लेकर बिहार रवाना होने वालों में महंत साधनानंद, महंत बनवारीपति , राजेश पहलवान हनुमानगढ़ी, पुजारी राजूदास हनुमानगढ़ी, पुजारी प्रदीप दास, बैजूदास, महंत सीताराम दास, आचार्य सदाशिव तिवारी, वेदपाठी बटुक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed