{"_id":"67c569c37be5492d30083639","slug":"russian-devotees-seen-in-ayodhya-with-devotion-of-lord-rama-darshan-of-lord-rama-and-hanuman-garhi-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या में राममय दिखे रूसी श्रद्धालु, रामलला के किए दर्शन; सरयू के जल से आचमन कर खुद को माना धन्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या में राममय दिखे रूसी श्रद्धालु, रामलला के किए दर्शन; सरयू के जल से आचमन कर खुद को माना धन्य
Mon, 03 Mar 2025 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:38 PM IST
सार
अयोध्या पहुंचे रूसी श्रद्धालु राममय दिखे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। सरयू के जल से आचमन कर खुद को धन्य माना।
विज्ञापन
अयोध्या में राममय दिखे रूसी श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामनगरी अयोध्या पहुंचे रूसी मेहमान सोमवार को पूरी तरह राममय दिखे। इन विदेशी मेहमानों ने सबसे पहले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।
विज्ञापन
इसके बाद 33 रूसी श्रद्धालुओं का दल चित्रकूट पहुंचा। वहां परिक्रमा करने के साथ ही दर्शन-पूजन किया। चित्रकूट से विदेशी मेहमानों का दल रविवार की शाम अयोध्या पहुंचा। यहां सोमवार को सभी ने रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
अयोध्या में राममय दिखे रूसी श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
रामलला के दर्शन बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। सरयू के जल से आचमन कर खुद को धन्य माना। अयोध्या से सभी विदेशी मेहमान कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। वहां पर योग के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन