फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rudhauli Police Left Scrambling Over False Report of Murder

Ayodhya News: हत्या की फर्जी सूचना से हांफती रही रुदौली पुलिस

Thu, 14 May 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Rudhauli Police Left Scrambling Over False Report of Murder
भेलसर। हत्या की फर्जी सूचना ने पुलिस महकमे को करीब दो घंटे तक अलर्ट पर रखा। अज्ञात व्यक्ति की ओर से दी गई इस सूचना के बाद पुलिस ने गोगावां इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई शव या संघर्ष के निशान नहीं मिले। सूचना वाले नंबर पर फोन करने पर स्वीच ऑफ बताने लगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:09 बजे पीआरबी-5382 पर किसी अज्ञात ने गोगावां इलाके में हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। पुलिस टीम ने इमली पटवन से लेकर गोगावां तक खेतों, बागों और नहर किनारे तलाशी ली। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन हत्या या शव का कोई सुराग नहीं मिला। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान से पुलिस के अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। बाद में जांच में पुष्टि हुई कि हत्या की सूचना पूरी तरह फर्जी थी।
विज्ञापन

कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। अब पुलिस तकनीकी जांच के जरिए उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने कहा कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed