फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ruckus among customers at petrol pump, allegations of filling adulterated petrol

Ayodhya News: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का हंगामा, मिलावटी पेट्रोल भरने का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ruckus among customers at petrol pump, allegations of filling adulterated petrol
अमसिन। गोसाईगंज अमसिन रोड पर स्थित परमानपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप अमन फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर गए कई ग्राहकों ने वापस आकर मिलावटी पेट्रोल देने की शिकायत किया। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और लोगों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सभी को पैसा वापस करने के बाद हंगामा शांत हुआ फिलहाल उपभोक्ताओं की तरफ से मामले की शिकायत जिला आपूर्ति अधिकारी अयोध्या से भी की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को गोसाईगंज अमसिन रोड पर स्थित अमन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर गोसाईगंज दवा के लिए अपने पुत्र के साथ जा रही एक बुजुर्ग महिला ने बीच रास्ते से ही वापस आकर मिलावटी तेल की शिकायत की। पेट्रोल पंप मालिक ने पेट्रोल पंप पर स्थित तकनीकी जांच उपकरण से लोगों के सामने जब अपने ही पेट्रोल की जांच की तो पेट्रोल में पानी होने की पुष्टि हुई। गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए पेट्रोल पंप की तरफ से बिक्री को बंद कर दिया गया। इसी प्रकार बेरा गांव निवासी बबलू भी अपनी मां के साथ गोसाईगंज जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भराया। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी बंद हो गई और पेट्रोल मिलावटी होने का पता चला। डीएसओ ने बताया कि संबंधित तेल कंपनी के सेल्स अफसर को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed