फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 755 crore will be spent on beautifying Ramnagari

Ayodhya News: रामनगरी को संवारने में खर्च होंगे 755 करोड़

Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 755 crore will be spent on beautifying Ramnagari
अयोध्या। नगर निगम कार्यकारिणी ने 831.40 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इसमें से 755.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट 75.62 करोड़ रुपये के लाभ का होगा। इस बार के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 300 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में बजट पर मुहर लगाई गई। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 85 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का निर्णय किया गया। शहर में सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाला व नाली के निर्माण पर 121 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के लिए 75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इससे शहर के विभिन्न इलाकों को जलभराव से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित बजट को भी मंजूरी दी गई। यह बजट प्रारंभिक अवशेष समेत 602 करोड़ 11 लाख 46 हजार रुपये का है। इसमें से 536 करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये व्यय प्रस्तावित है। बैठक में नगर आयुक्त संतोष शर्मा, उपसभापति जय नारायण सिंह, पार्षद अनुज दास, वकार अहमद, गरिमा मौर्या, अखिलेश पांडेय, राम भवन यादव, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश शुक्ल, अनिल सिंह, सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक भवनों के निर्माण पर एनओसी के शुल्क में 25 फ़ीसदी की मिलेगी छूट
महापौर ने बताया कि नगर निगम की टैक्स वसूली के माध्यम से आय 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बैठक में भवन निर्माण के लिए नक्शे के एनओसी के शुल्क पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि व्यावसायिक भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तक के एनओसी शुल्क में 25 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी। 10 लाख से ऊपर के निर्माण पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed